{"_id":"5b01c08f4f1c1beb408b6b23","slug":"41526841487-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध खोलकर एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध खोलकर एक लाख की चोरी
Updated Mon, 21 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के कच्चे मकान में सेंध लगाकर दो हजार रुपये नगदी सहित कीमती बर्तन ओर आभूषण चोरी हो गए। चोरी की घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई । गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दिया है। गांव निवासी वीर बहादुर गोंड़ पुत्र स्व.बदन का गांव के एक छोर पर में कच्चा मकान हैं । वीरबहादुर के परिजन रोजाना की तरह शनिवार को खा-पीकर घर में सोए हुए थे । सुबह जब उठकर देखा तो घर के पिछले हिस्से में सेंध कटी हुई है। वीर बहादुर के शोर मचाने पर परिवार सहित आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । घर में जाकर देखा तो दो हजार रुपये नगद, कीमती बर्तन, पचास हजार मूल्य के आभूषण और कीमती कपड़ों सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान गायब था।