{"_id":"56e851554f1c1b5b138b4b8b","slug":"37-thousand-of-the-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
37 हजार की लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में मंगलवार की सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थान से बाइक सवार बदमाशों ने बिस्कीट कंपनी के एक वितरक के सेल्समैन को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने दुस्साहसिक अंदाज में वारदात को अंजाम देकर बाजार में सनसनी फैला दी और असलहा लहराते हुए भाग निकले। यह सब कुछ पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुआ।
मधुबन थाने केे दुबारी बाजार में कामधेनु ट्रेडर्स के वाहन से सेल्समैन प्रदीप कुमार गप्ता बिस्कीट आदि की सप्लाई करने के लिए दोहरीघाट की ओर गया था। वहां से लौटते हुए रसूलपुर बाजार पहुंचा। बाजार में सुमंत की दूकान पर जाकर सेल्समैन बिस्कुट की सप्लाई दे रहा था तभी एक बाइक से दो युवक वहां आए। उनमें से एक युवक ने प्रदीप की कनपट पर तमंचा सटा दिया। दूसरे ने उससे कहा कि रुपयों से भर बैग दे दो अन्यथा गोली से भेजा उड़ा दूंगा।
यह सुनते ही प्रदीप कांप उठा। बदमाश ने उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिये और बाइक स्टार्ट कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात से बाजार वासी सिहर उठे। घटना की सूचना पाते ही सीओ घोसी डा. वंशीधर मिश्र , एसओ दोहरीघाट केकेपांडेय , एसएसआई प्रदीप यादव और रसूलपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सरोज बल बल घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने सेल्समैन प्रदीप से घटना के बावत पूछ ताछ कर आवश्यक जानकारी ली। सीओ ने जल्दी ही घटना के खुलासे का वादा किया और एसओ को खुलासा करने का निर्देश दिया।