{"_id":"597cc5cb4f1c1be51b8b4869","slug":"31501349323-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों ने काटा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों ने काटा बवाल
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन।तहसील क्षेत्र के गबखरिया (कचिला नरायनपुर) के ग्राम प्रधान और विपक्षी पूर्व प्रधान के समर्थकों ने तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा काटा।दोनों एक दूसरे के खिलाफ अपने-अपने पक्ष को लाभ देने का आरोप लगा रहे थे। पूर्व प्रधान चंद्रदेव ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लेखपालों को हटाने सहित जर्जर पुलिया बनवाने की मांग की।
चंद्रदेव यादव के लोगों का कहना था कि वर्तमान प्रधान मनोहर यादव द्वारा 13 ऐसे लोगों का अंत्योदय कार्ड काट दिया गया है जिन्हें बहुत पहले से अंत्योदय का कार्ड और राशन मिलता है।जबकि शासन का निर्देश है कि केवल पात्र गृहस्थी कार्ड में पात्रों का चयन करना है।अंत्योदय राशन कार्ड को नहीं छेड़ना है।बावजूद इसके गांव में 43 अंत्योदय कार्ड में से कन्हैया,गोपाल,शिवकुमार, रामचंद्र,आशा देवी, बाबूलाल,मती देवी,गुड्डी देवी,सरिता,लालबहादुर सहित13 लोंगो का वर्तमान ग्राम प्रधान मनोहर द्वारा राशन कार्ड से नाम काटकर उनकी जगह दूसरे का नाम जोड़ दिया गया है।इन लोगों ने अपना राशन कार्ड वापस करने की मांग की।जबकि मनोहर के लोंगो ने सब कुछ नियमानुसार होना बताया।
इसके बाद चंद्रदेव यादव ने गांव में कार्यरत जितेंद्र धर द्विवेदी और अशोक सिंह लेखपाल को अविलंब हटाए जाने,बिना मुनादी कराए आवासीय व कृषि पट्टे का आवंटन तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए गांव में हो रहे विद्युतीकरण में भेदभाव नहीं करने के साथ भैरोपुर बखरिया मार्ग पर बने पुल में एक जर्जर पुल के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना संबंधित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्ड नही कटेगा जिसका कटा होगा उसे जोड़ा जाएगा और ग्रामसभा के लोगों को संतुष्ट करके ही कोई कार्य होगा।