फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 people sue

ग्राम समाज की भूमि को लेकर तनातनी, 24 पाबंद

Fri, 06 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 people sue
क्षेत्र के शाहपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर शुक्रवार को दो वर्ग आमने सामने हो गए। इसकी जानकारी जैसै ही डीएम को हुई बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई। 
विज्ञापन



 मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एसडीएम और सीओ सिटी को भी जिलाधिकारी ने मौके पर भेजकर माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को लाठी भाजकर खदेड़ा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से 24 व्यक्तियों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। 
विज्ञापन



मस्लाउद्दीन खान नामक  व्यक्ति अपने चक में नलकूल गड़वा लिया था। बगल में उसके ग्राम समाज की जमीन  है। इसी जमीन पर गांव के रुस्तम  आदि लोग शुक्रवार की सुबह हरिजन बस्ती के सैकड़ों लोगों के साथ  पहुंचकर चबूतरा बनाने लगे।  यह देख प्रथम पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर डीएम वैभव श्रीवास्तव  ने एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व  अन्य राजस्व कर्मिओं के अलावा थानाध्यक्ष प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह,  शेषनाथ यादव के अलावा थानाध्यक्ष हलधरपुर, थानाध्यक्ष मधुबन, कोतवाल घोसी  राकेश जायसवाल मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए।



 दोनों वर्गों के लोगों को  लाठिया भांज खदेड़कर भगाया। पुलिस ने इस मामले में मस्लाउद्दीन खान व  रुस्तम को गिरफ्तार करते हुए दोनों पक्षों से कुल चौबीस व्यक्तिओ को शांतिभंग में भी  पाबंद किया। इस मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed