Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Raju murder case: No clue about the killer even after 19 days; investigation conducted with the help of experts

राजू हत्याकांड: 19 दिन बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं, विशेषज्ञों से कराई जांच

Tue, 03 Nov 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Raju murder case: No clue about the killer even after 19 days; investigation conducted with the help of experts
हमीरपुर। कालपी चौराहे पर फल विक्रेता राजकुमार निषाद उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या के मामले में 19 दिन बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। जांच में अब विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। मंगलवार को लखनऊ से स्टेट मेडिकोलीगल के उपनिदेशक टीम के साथ हमीरपुर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन कर यह समझने का प्रयास किया कि घटना के समय राजू किस स्थिति में बैठे थे और उन्हें गोली किस दिशा से लगी होगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम दोपहर करीब 1:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और शाम छह बजे तक जांच की। इस दौरान सदर सीओ यशपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक विनोद कुमार के साथ एसओजी और पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। टीम ने घटनास्थल पर घटना के समय की परिस्थितियों को दोहराकर विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया। अब टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का मानना है कि रिपोर्ट से विवेचना में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर की शाम करीब 5:15 बजे राजू कालपी चौराहे पर अपनी फल की ठेली पर बैठे थे। इसी दौरान उन्हें गोली लगी थी। पहले लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 18 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाने की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल चुकी है। फुटेज में घटना से पहले ठेली के आसपास से चार युवक गुजरते दिखाई दिए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान और घटना में भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।
गोली के बोर और प्रकार की भी होगी जांच
विवेचक के अनुसार, घटना में इस्तेमाल हुई गोली के बोर और प्रकार का पता लगाने के लिए गोली का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
परिजन मुख्यमंत्री दरबार जाने की तैयारी में
परिजनों का कहना है कि घटना का खुलासा न होने से वे परेशान हैं। परिवार ने न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री दरबार में जाने की बात कही है। परिजनों को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द हत्यारे का पता लगाया जाएगा।

स्टेट मेडिकोलीगल के उपनिदेशक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर आए थे। टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया है। वह अपनी रिपोर्ट देगी। इससे विवेचना में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर मदद मिलेगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़ा कोई पहलू छूटने न पाए। गोली के बोर और प्रकार की जांच के लिए भी नमूना भेजा गया है।
- विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed