{"_id":"6aea1fbfa1cfcf10e10de2a4","slug":"police-raid-drug-traffickers-hideouts-in-jhojhu-kalan-and-gudana-dog-squad-searches-suspicious-locations-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162542-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, डॉग स्क्वॉयड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, डॉग स्क्वॉयड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने
Tue, 03 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संदिग्धों के ठिकानों पर जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना झोझू कलां पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से झोझू कलां और गुडाना गांव में विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पूर्व में नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहे संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी ली।
अभियान का नेतृत्व थाना झोझू कलां प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने किया। पुलिस टीम ने दोनों गांवों में ऐसे व्यक्तियों के ठिकानों को चिह्नित किया जो पूर्व में नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल रहे हैं और पुलिस की निगरानी सूची में हैं। अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर डॉग स्क्वॉयड के साथ गहन तलाशी ली गई।
हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी ठिकाने से नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।