फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Post-mortem confirms rape; samples sent for DNA analysis

Hamirpur News: पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि, डीएनए जांच के लिए भेजे नमूने

Tue, 03 Nov 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem confirms rape; samples sent for DNA analysis
हमीरपुर। मुस्करा क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने बच्ची और आरोपी के डीएनए के नमूने मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की ओर से सुरक्षित किए गए स्लाइड और अन्य नमूने भी जांच के लिए दिए हैं। मंगलवार को जांच अधिकारी सुधीर चौरसिया ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर तथ्यों की पड़ताल की और गवाह के बयान लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोपी हीरालाल को सोमवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा आरोपी गोविंद अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

चॉकलेट का लालच दे बच्ची को ले गए थे साथ
जांच अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल की जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ से सामने आया है कि बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर ले जाया गया था। अब बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल फिटनेस के बाद भेजेंगे जेल
घायल आरोपी की न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी उसे जेल में दाखिल नहीं किया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में दाखिले से पहले चिकित्सकीय परीक्षण और फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं पूरी होनी जरूरी हैं। फिलहाल आरोपी जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल दाखिले की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची और आरोपी के डीएनए नमूने मिलान के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए स्लाइड और अन्य नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं। घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। — राजीव प्रताप, क्षेत्राधिकारी, राठ
कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पीड़ित परिवार, पूरा मकान गिराने की मांग

गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा कस्बे में मासूम की हत्या के मामले में आरोपी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने मकान का केवल बाहरी हिस्सा गिराया है, जबकि अंदर का हिस्सा जस का तस है। उन्होंने पूरे मकान को ध्वस्त कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की बात कही।
परिजन का कहना है कि यह कार्रवाई उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई। परिवार ने आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कराने के साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को सपा की पूर्व राठ विधानसभा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। परिजन को ढांढस बंधाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता रवि गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने बच्ची की मां को सांत्वना दी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।

परिवार को सता रही सुरक्षा की चिंता

पीड़ित परिवार को अब सुरक्षा की चिंता सता रही है। बच्ची के फूफा के पिता का आरोप है कि आरोपी गोविंद के बहनोई के दो बेटे उनके घर और खेतों के आसपास घूम रहे हैं। परिवार के लोगों में भय है। आरोपी का मकान सील किए जाने के बाद उसके बहनोई के परिवार के सदस्यों को पुलिस अपने वाहन से सुरक्षा के लिहाज से ले गई थी। बताया गया कि आरोपी का बहनोई भी इसी मकान में परिवार के साथ रहता था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मकान के सामने खड़ी आरोपी की बाइक भी पुलिस की मौजूदगी में वहां से हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed