{"_id":"6aea1f0e647020018e0a3204","slug":"gonda-police-ranks-first-in-the-state-for-grievance-redressal-gonda-news-c-100-1-slko1026-169264-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा पुलिस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा पुलिस शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल
Tue, 03 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
एसपी अभिषेक।
गोंडा। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गोंडा पुलिस ने अक्तूबर में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि मिली है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि इस प्रदर्शन में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के साथ आईजीआरएस सेल की भूमिका रही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन द्वारा प्रतिमाह आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की नियमित तौर पर समीक्षा की गई। इसके आधार पर प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की गई। मुख्यालय पर इसके लिए सेल प्रभारी उपनिरीक्षक उत्कर्ष पांडेय के नेतृत्व में आरक्षी वीपी कुमार, रामनरेश, बृजेश, शिखा वर्मा, प्रीति और नैंसी गुप्ता की टीम को लगाया गया है।