फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्राम प्रधान ने सिपाही लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

ग्राम प्रधान ने सिपाही लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

Sun, 16 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने सिपाही लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
ग्राम प्रधान ने सिपाही पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोपागंज। क्षेत्र के सोड़सर गांव के ग्राम प्रधान ने डायल 100 के एक सिपाही के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें प्रधान ने सिपाही पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मामले की जांच करा रही है।

बताते चलें कि कोपागंज ब्लॉक के सोड़सर ग्राम पंचायत में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच गांव के कुछ लोग शौचालय निर्माण पर आपत्ति जताते हुए विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव मौके पर पहुंचे, साथ ही 100 डायल को सूचना दी। जहां कुछ देर बाद क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर क्षेत्र में तैनात पीआरबी की गाड़ी पहुंची। इस दौरान पुलिस ड्यूटी पर मौजूद सिपाही मृगेंद्र यादव ने मनबढ़ों के बजाए उल्टे ग्राम प्रधान पर आग बबूला हो गए। विरोध करने पर सिपाही ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। धमकी से सहमे ग्राम प्रधान ने कोपागंज थाने पहुंच मामले में सिपाही को आरोपित करते हुए उसके विरुद्ध नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed