फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट पत्थर

दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट पत्थर

Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट पत्थर
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा गांव में दो पक्षो में मामूली सी बात को लेकर बुधवार की रात लगभग नौ बजे मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईट,पत्थर तथा लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को थाने लाते हुए घायलों का मेडिकल कराया। चिकित्सकों ने दो महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच लोगो के विरूद्व घर में घुसकर छेड़खानी, बलवा का तो दूसरे पक्ष की तहरीर पर दो लोगो के विरूद्व अश्लील शब्दों का प्रयोग सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कियाहै।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा गांव में निवासी शीला देवी अपने परिवार संग घर के सामने लगभग साढे आठ बजे रात को गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रही थी ।इसी बीच बगल के सलावी देवी का पौत्र बाल्टी में पानी लेकर जा रहा था। उक्त लड़का मड़ाई कर रहे लोगों से रास्ते से हटने को कहा। जब लोग हटे नहीं तो वह आगे बढ़ा इसी बीच बाल्टी का पानी वहां गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। तू-तू मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट, पत्थर लाठी,डंडे चलने लगे । उक्त मारपीट में एक तरफ से सलावी देवी ( 55), दूसरे तरफ से शीला देवी (40) ,बीनू देवी (25), मिशन (19)घायल हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया । घटना की तत्काल किसी नेपुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने सभी को थाने लाकर पूछताछ कर मेडिकल कराया। दोनों पक्षों से गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रथम पक्ष के शीला देवी की तहरीर पर अच्छेलाल, किशन, मिशन, रोशन योगेंद्र के खिलाफ घर में घूसकर छेड़खानी सहित बलवा का तो वही दूसरे पक्ष की सालावी देवी तहरीर पर मंजीत व रंजीत के विरूद्व भी गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। उधर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed