फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक ने किशारी के साथ किया दुष्कर्म

युवक ने किशारी के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 01 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवक ने किशारी के साथ किया दुष्कर्म
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। घटना शुक्रवार की शाम की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार गांव की एक किशोरी जो कक्षा आठ की छात्रा है, शाम सात बजे गांव से बाहर अकेली शौच के लिए गई थी। उसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। रात में ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी आदित्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का डाक्टरी मुआयना कराया। इस संबंध में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed