{"_id":"5bf83cb6bdec2241bf44945e","slug":"201542995126-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल से दबंगों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गए लेखपाल से दबंगों ने की मारपीट
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव जसड़ा में शुक्रवार की दोपहर सरकारी जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दबंगों ने उसे पैमाइश नहीं करने के साथ उसके पास रखे सरकारी दस्तावेज भी छीन लिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में तैनात राजस्व लेखपाल रामजन्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अधिकारियों के निर्देश पर जसड़ा गांव में सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था। जब वह जमीन की पैमाइश करने लगे गांव के केदार यादव पुत्र नौबत यादव और सुवास यादव पुत्र केदार यादव वहां पहुंचे और पैमाइश का विरोध करने लगा। लेखपाल ने कहा कि वह सरकारी जमीन का पैमाइश करने आया है, जिस पर दोनों द्वारा संबंधित जमीन को अपनी बताकर लेखपाल से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही लेखपाल के सरकारी दस्तावेजों भी छीन लिया। किसी तरह से वह दोनों दबंगों के गिरफ्त से छूटकर गांव से निकल पाया। थाने पहुंचकर उसने दोनों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।