{"_id":"59f4c8974f1c1b9f678b7d18","slug":"201509214359-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट: चोरी की संसोधित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट: चोरी की संसोधित खबर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में एक शिक्षिका के मकान में बीती रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक के जेवरात आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को शनिवार को हुई। पूरा परिवार छठ मनाने के लिए एक रिश्तेदारी बिहार गया हुआ था। घटना की जानकारी शिक्षिका एवं उसके परिवार को शनिवार को हुई। इस संबंध में शिक्षिका के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में शिक्षिका प्रिया पत्नी संतोष सिंह उर्फ आजाद सिंह का मकान है। यह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजूर गांव के रहने वाले हैं। काफी दिनों से इनका परिवार मऊ में ही मकान बनवाकर ब्रह्मस्थान मोहल्ले में रहते हैं। इन दिनों शिक्षिका लीलारी भरौली प्राथमिक विद्यालय कोपागंज में तैनात है। शिक्षिका का पूरा परिवार छठ के पर्व पर बिहार एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। बीती रात चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख से अधिक के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिए। सोमवार को परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे जेवरात और नगदी गायब थे। गायब सामानों में चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो कानफूल, एक पायल, दो कंगन जिनकी कीमत ढाई लाख से अधिक की बताई जा रही है। इसके अलावा 90 हजार रुपये भी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में शिक्षिका के पति संतोष सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।