{"_id":"5ae0c7554f1c1b9e098b68aa","slug":"191524680533-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने के आरोप में लिपिक निलंबित, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेने के आरोप में लिपिक निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान अधिकारियों के नाम पर खुलेआम धन उगाही करने वाले लिपिक का विडियो वायरल होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने के बाद लिपिक को निलंबित कर दिया। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी ने लिपिक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले को भ्रष्टाचार निवारण की धारा में दर्ज किया है।
कलेक्ट्रेट के संयुक्त सभागार में शिकायती लिपिक के पद पर फजलू रहमान तैनात है। फजलू रहमान के पास हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य सौंपा गया है। इन दिनों ठेकेदारी के लिए लोगों द्वारा हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य चल रहा है। वायरल हुए वीडियो में फजलू रहमान खुलेआम घुस ले रहा है। साथ ही उसने बोला है कि वह अधिकारियों के जानकारी में रुपया लेता है। इस दौरान फजलू रहमान ने डीएम से लेकर अन्य सभी अधिकारियों का नाम लिया। वीडियो वायरल होने पर डीएम को इस बात की जानकारी हुई। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी रामधनी पांडेय के साथ लिपिक को तलब किया। डीएम ने लिपिक को निलंबित करने के साथ उसके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट रामधनी पांडेय को दिया। रामधनी पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में फजलू रहमान को आरोपित करते हुए उन पर कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को भ्रष्टाचार निवारण की धारा में दर्ज कर लिया। इस संबंध में डीएम प्रकाश बिंदु ने बताया कि जनवरी में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने रायफल क्लब के नाम पर जमा कराए जाने वाली धनराशि पर रोक लगा दिया था। इसके बाद भी लिपिक ने रुपया लिया तो गलत किया। बोले इस तरह की हरकत करने वाला कोई भी होगा, बख्शा नहीं जाएगा।