Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सराफा की दो दुकानों में लाखों की चोरी

सराफा की दो दुकानों में लाखों की चोरी

Thu, 26 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सराफा की दो दुकानों में लाखों की चोरी
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी बाजार में मंगलवार की रात चोर दो अलग अलग सर्राफ की दुकान का शटर तोड़ कर 27 हजार रुपये नगद सहित छह लाख रुपयों के सोने चाँदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरों ने दूकानों की तिजोरियां कुछ दूरी पर तोड़कर कर फेंक दिया था।क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी बाजार में गाजीपुर जनपद के जलालाबाद बाजार के रहने वाले सुग्रीव सेठ पुत्र कोठारी सेठ और मऊ जनपद के थाना रानीपुर के निवासी प्रकाश सिंह सेठ पुत्र भोला सिंह की सरसेना मऊ मार्ग पर कमथरी बाजार में सराफा की दूकानें हैं। मंगलवार की रात दोनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर नित्य की भाँति अपने घर चले गए । रात में चोरों ने उनके दुकान का शटर चांड़कर नगदी ,कागजात सहित लगभग चार लाख रुपये के सोने चाँदी के जेवरात चुरा ले गये । दोनों दुकानदारों को इसकी जानकारी सुबह दुकान आने पर हुई। इसमें सुग्रीव सेठ की 70 ग्राम सोना के जेवर , दो किलो चाँदी के जेवर और 27000 रुपये नगद और आवश्यक कागजात चोर चुरा ले गए हैं। जबकि ओमप्रकाश सिंह की दुकान से दो किलो चाँदी , 50 ग्राम सोना के जेवरात और 5000 रुपये नगद और आवश्यक कागजात चोर उठा ले गये । दोनो दुकानदारों की लोहे की तिजोरी बाजार से 200 मीटर की दूरी पर सीवान में टूटी अवस्था में मिली। चोरी की सूचना होने पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार व चिरैयाकोट थानाध्यक्ष संदीप यादव और डाग स्क्वायड टीम पहुँच कर जांच पड़ताल की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed