{"_id":"5c8fdae7bdec22143a67e4ba","slug":"181552931559-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नुकसान करने के आरोप में 9 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर पुस्तखर्जा गांव के एक ग्रामीण ने सोमवार को खेत से चना उखाड़ने के साथ ही मछली मार लेने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर पुस्तखर्जा गांव निवासी ब्रजभूषण सिंह पुत्र स्व. विक्रमा ने आरोप लगाया कि 14 मार्च 2018 की रात में 25 बिस्वा चना उखाड़ने के साथ ही पोखरी से मछली को भी धीरज पुत्र विजयी गोड़ सहित नौ लोगों ने मार लिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित ब्रजभूषण सिंह की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।