फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर हासिल की सिपाही की नौकरी

प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर हासिल की सिपाही की नौकरी

Thu, 27 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर हासिल की सिपाही की नौकरी
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी रामजीत यादव ने गांव के दो भाइयों पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। राम जीत ने 21 जुलाई 2018 को ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ से लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शपथपत्र व सभी सबूतों के साथ शिकायत किया था। शिकायत के आधार पर एसपी आफिस में शिकायत कर्ता का बयान लिया गया था। लेकिन इस मामले में देर होती देख शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता के अनुसार थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के तीन बेटे हैं। इनमें से दो ने अपनी जन्म तिथि हाई स्कूल की मार्कसीट में कम दिखाया और पुलिस में भर्ती हो गया है। उसने पहली बार 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा और इण्टर 2006 की परीक्षा दी ,उस प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 06 मार्च 1989 मार्कशीट में अंकित है। जबकि दुबारा 2013 में हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा 2015 में दी। इसमे जन्मतिथि 05 जुलाई 1995 अंकित है। उसने अपना पता भी नासिरपुर की जगह भवानीपुर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं उसका छोटा भाई जो मध्य प्रदेश स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है, उसके बड़े भाई ने सिपाही भर्ती के लिए उसके नाम आवेदन किया और वह चयनित हो गया अब वह ट्रेनिंग ले रहा है। ट्रेनिंग लेने वाले युवक के नाम से एससीएसटीएक्ट के तहत मुकदमा है, इसलिए उसने अपने भाई के नाम परीक्षा दी और चयनित हो गया। रामजीत यादव ने पुलिस अधीक्षक , पुलिस भर्ती बोर्ड, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना से शिकायत करने के बाद अब 24 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक द्वारा पत्र भेजकर डीजीपी व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed