फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्राम प्रधान सहित 13 पर मामला दर्ज

ग्राम प्रधान सहित 13 पर मामला दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सहित 13 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुड़ियानी निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र दुधई यादव ने शनिवार को पुस्तैनी मकान को तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाकर गांव के ही प्रधान सहित 13 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 28 मई की है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार 28 मई को गांव के प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव अपने साथियों प्रभावती देवी पत्नी सोबरन, राजन पुत्र सोबरन, सोबरन पुत्र परधन, सुमित्रा पत्नी हरेंद्र, रामाश्रय पुत्र लालबहादुर, गीता, किरमा, सुदामी, खुशबू, साधना, लालचंद के साथ लाठी डंडे और हथौड़ा छिन्नी का प्रयोग कर ओमप्रकाश यादव के पुस्तैनी मकान को तोड़ कर गिरा दिए। इसका विरोध करने पर ओमप्रकाश और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर तहरीर दिया। पुलिस ने सौंपे तहरीर के आधार पर प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव सहित 13 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed