फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पेड़ से टकराई बाइक , अधेड़ की मौत

पेड़ से टकराई बाइक , अधेड़ की मौत

Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक , अधेड़ की मौत
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मऊ मधुबन शहीद रोड पर शहीद इंटर कॉलेज के पास रविवार की देर रात एक बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने बहनोई के ब्रह्मभोज से लौट रहा था।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के बांसोपट्टी थाने के छितौनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (56) की बहन की शादी मधुबन कस्बे में हुई है। शैलेंद्र के बहनोई तीर्थराज सिंह का निधन हो गया था। शैलेंद्र अपने बहनोई की तेरही में शामिल होने आया था। देर शाम को ब्रह्मभोज के बाद वह बाइक हृदयपट्टी गांव में ब्याही गई अपनी बुआ के घर जा रहा था। रात लगभग दस बजे रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने शैलेंद्र के फोन से उसके भाई बीरू सिंह को सूचित किया। बीरू ने घटना की जानकारी अपनी बुआ और बहन के परिवार वालों को दी। सूचना पाते ही रिश्तेदार घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। घायल को सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed