फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विभिन्न मामलों में पुलिस ने किया 32 गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में पुलिस ने किया 32 गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में पुलिस ने किया 32 गिरफ्तार
मऊ। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में पुलिस और उड़नदस्ते ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। उड़न दस्ते ने बलिया मोड़ से नई बस्ती भीटी निवासी चक्रधर दुबे पुत्र ब्रह्मानंद को 75 हजार 270 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर अकुंश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा।इस क्रम में पुलिस ने 119 लीटर शराब के साथ सात अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिणटोला पुलिस ने गाजीपुर के चन्दन सईद मुहल्ला निवासी डब्लू अहमद पुत्र कमरूज्मा को 10 लीटर, घोसी कोतवाली पुलिस ने झारखंड के निवासी महेश लोहरा पुत्र जगन्नाथ को 10 लीटर ,चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने युसुफाबाद निवासी पप्पू उर्फ अरशद पुत्र गफूर 20 लीटर,हलधरपुर थाने की पुलिस ने ढोलवन गांव निवासी सुनील गुप्ता पुत्र लालचन्द्र गुप्ता और अनिल राजभर पुत्र गंगा राजभर ,चकरा निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र जयमूरत सिंह , बुढ़ावे निवास आशीष पुत्र श्रीराम को 80 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर हलधरपुर थाने की पुलिस ने मानिकपुर नहर पुलिया से छिछोर गांव निवासी नन्हक चौहान पुत्र चिल्लर को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने रैनी से दुर्गविजय पुत्र रामजीत और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने अतरारी पुल से फरीदपुर गांव निवासी सलमान पुत्र मुमताज को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बलिया मोड़ से नरायनपुर निवासी धर्मेन्द्र, जितेंद्र, संजय पुत्र गण स्व.लोहा, रामसूरत पुत्र स्व. जलेसर और विजय पुत्र मिठाई लाल को रामपुर चकिया से गिरफ्तार कर लिया। हलधरपुर पुलिस ने छिछोर निवासी अभय सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, रतनपुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र दीनदयाल, शहर कोतवाली पुलिस ने सहादतपुरा मुहल्ला निवासी संदीप श्रीवास्तव पुत्र प्रदीप श्रीवास्तव ,मधुबन थाने की पुलिस ने सिंघासन गांव निवासी जवाहिर यादव पुत्र स्व. गनेश यादव, रामानंद पुत्र लक्षन, रामायण पुत्र रमानन्द ,रानीपुर थाने की पुलिस ने गोपालपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र बलीराम को गिरफ्तार कर लिया। उधर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने भगवानपुर निवासी द्वारा विजयी पुत्र नौबत,अनिल पुत्र स्व. रामराज,सरायलखंसी थाने की पुलिस ने छोटी बकवल गांव निवासी सीताराम पुत्र फौजदार पाल, शैलेन्द्र, विजेन्द्र पुत्र गण दर्शनपाल को, रानीपुर थाने की पुलिस ने खिरिया गांव निवासी घूरहू,लालचन्द्र पुत्र गण निरझुन, चिरैयाकोट पुलिस ने भटौली गांव निवासी उदय नारायन पुत्र रामाश्रय, जयनारायन पुत्र सीताराम को शांति भंग की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed