फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मजदूरों से मारपीट के आरोप में दो पर केस

मजदूरों से मारपीट के आरोप में दो पर केस

Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों से मारपीट के आरोप में दो पर केस
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग मारपीट के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धरौली निवासी सानू और विजय पर सुनील और शंकर को मारने पीटने पर केस दर्ज किया गया। जबकि बच्चों के विवाद में हुए दो लोगों के मारपीट में दो पर केस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को कोतवाली में अपने मजदूरों को मारपीट कर घायल करने के आरोप में धरौली गांव के दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इटावा जिले के सैफई कोतवाली के त्रिलोकपुरी निवासी रामबिलास पुत्र जगदीश सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग 29 में फोरलेन के निर्माण कार्य में क्षेत्र के धरौली के पास निर्माण कार्य करा रहा था। इसको लेकर धरौली गांव के पास अस्थाई कैंप बनाकर उसके मजदूर वहां ठहरे हुए है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर सुनील पुत्र उदयवीर और शंकर पुत्र ध्रुव सिंह शुक्रवार को अपने कैंप के बाहर बैठे थे। जहां धरौली निवासी सानू पुत्र विनोद और विजय पुत्र इंद्रदेव ने दोनों मजदूर से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मजदूरों से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे मामले में सोहड़ गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। सोहड़ गांव निवासी रामचंद्र पुत्र फत्तन ने बताया कि 18 नवंबर को उसके बच्चे और गांव के रामशंकर के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जब वह विरोध करने पहुंचा तो रामशंकर और बृजमोहन ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
फसल नुकसान को लेकर दो पक्ष भिड़े
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी में गुरुवार की शाम दो पक्षों में फसल नुकसान को लेकर एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष लोगों के खिलाफ तहरीर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारी ग्राम सभा के टमठा निवासी मदन यादव पुत्र अमरजीत यादव के सरसों के खेत में गुरुवार की शाम गांव के बाबू राम यादव पुत्र सकलदेव यादव के भैंस चली गई। इसी बात पर मदन और बाबूराम यादव में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से बाबूराम यादव और किशोर यादव घायल हो गए। घटना के संबंध में बाबूराम यादव ने मदन को आरोपित करते हुए थाना में तहरीर दी। लेकिन दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed