फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहें तीन बदमाशों को पुलिस दबोचा

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहें तीन बदमाशों को पुलिस दबोचा

Tue, 20 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहें तीन बदमाशों को पुलिस दबोचा
कोपागंज। थाने की पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान लैरो से अदरी जाने वाले नहर मार्ग से बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा। पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास कर रहें बदमाशों को घेराबंदी करके दबोचा गया। हालांकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा। पकड़े गए तीनों बदमाश के पास पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद किया। इसके अलावा उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोपागंज थाना निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी और अदरी चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ सोमवार की रात कसारा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहें थे। इसी दौरान लैरो नहर पुलिया की तरफ से बाइक सवार चार युवक आते दिखे। इस दौरान पुलिस कोपागंज थाने की पुलिस के साथ-साथ स्वाट टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक उल्टे भागने लगें। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर किए। लेकिन पहले से तैयार की पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धर दबोचा, जबकि चौथा अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में रावत पासवान पुत्र भगवान बलिया जिले के सुखपूरा थाना के स्थानीय गांव का निवासी है। सौरभ भारती पुत्र शैलेंद्र और निसार अंसारी पुत्र आलिम अंसारी भी उसी गांव के निवासी है। पुलिस की मानें तो फरार हुए बदमाश का नाम अभय सिंह उर्फ़ बजरंगी है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए भेजी गई है। क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर चोर है। इनके पास से बरामद दो बाइक कोपागंज थाना के अदरी और दो बलिया जिले से चुराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed