{"_id":"5b799ee342c79246361b0a82","slug":"151534697187-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खेलने के दौरान युवकों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी खेलने के दौरान युवकों में मारपीट
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा के दोस्तपुरा मुहल्ले में शनिवार को शाम कबड्डी खेलने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के परिवारजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में में आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
शनिवार की देर शाम दोस्तपुरा मुहल्ले में कबड्डी का खेल हो रहा था। इसी दौरान जुम्मनपुरा निवासी सुल्तान पुत्र वसी व दोस्तपुरा निवासी अब्दुल सलाम, फिरोज के बीच खेल को लेकर ही विवाद होने लगा और देखते ही देखते दोनों युवक सुल्तान अहमद पर टूट पड़े और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना तत्काल थाने में दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को थाने लाया गया। दोनों युवक के हमले से घायल सुल्तान का सिर, कान और शरीर के कई जगह चोटें आई। तहरीर मिलते ही पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही थी।