फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विवाहिता ने पति सहित पांच पर दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

विवाहिता ने पति सहित पांच पर दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

Tue, 24 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने पति सहित पांच पर दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस
घोसी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बिजपुरा खदरा गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर उसके पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमले करने और घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बिजपुरा खदरा गांव निवासी किरन पत्नी वीरेंद्र ने दर्ज मुकदमा में आरोप लगाया कि उसका विवाह आठ दिसंबर 2016 को कोतवाली क्षेत्र के बिजपुरा गांव निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपया और बाइक की मांग करने लगें। साथ ही उस पर पिता से मांग पूरा कराने का दबाव बनाने लगें। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगें। मारपीट करने में उसके पति वीरेंद्र के साथ देवर महेंद्र, ननद बेेबी, रंजू और रजंन शामिल थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी 19 अप्रैल को थी, जिसके लिए उसका बहन उसके घर पर आई हुई थी, जहां उसके पति और दूसरे सदस्यों ने उसके सामने ही उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसकी बहन ने 100 डायल पर सूचना दी, जिससे उसकी जान बड़ी मुश्किल से बची। वहीं मायके जाने के बाद जब वह अपने घर ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed