{"_id":"5c1fb9cabdec2256cf3e82fb","slug":"131545583050-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ों ने उड़ाया चालीस हजार रुपया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ों ने उड़ाया चालीस हजार रुपया
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्व. नाथे राम के घर में घुसकर चोरों ने अंदर रखा करीब 40 हजार रुपया चुरा ले गए। पीड़ित महिला अपने मकान में ताला बंद करके दो माह से मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्व. नाथे अपने मकान में ताला बंद कर दो माह से गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर ग्राम बड़ागांव गांव स्थित अपने मायके चली गई थी। इसबीच चोर अज्ञात समय घर में पीछे के रास्ते आंगन में घुसे, इसके बाद कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखा करीब 20 हजार रुपया नगद और करीब बीस हजार रुपये मूल्य का कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़िता मीना देवी को चोरी की इस घटना की जानकारी रविवार की शाम को तीन बजे उस समय हुई जब वह अपने घर आई।
घर में घुसते ही उसे अंदर का नजारा देख चोरी की घटना का एहसास हो गया था। अंदर घुसने कर महिला ने सामानों को देखा इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर अज्ञात चोरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने नगदी सहित करीब चालीस हजार रुपये का सामान चोरी होने की बात बताई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण तो कि लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।