फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, गंभीर रेफर वाराणसी

बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, गंभीर रेफर वाराणसी

Fri, 03 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, गंभीर रेफर वाराणसी
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी और प्रधान विनोद यादव को गुरुवार की भोर में तीन बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मारा, जब वो एक निमंत्रण से लौटकर सोने की तैयारी कर रहे थे। भोर में हुई घटना से परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गंभीररूप से घायल प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सुबह प्रधान के घर पहुंची पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए डाग स्क्वायड टीम को बुलाई। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस परिवारीजन से बात करने के बाद वापस लौट गई, देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी और प्रधान विनोद यादव बुधवार की रात गांव निवासी एक व्यक्ति के घर आई बारात में शामिल होने के लिए गए थे। परिवार के सदस्या की मानें तो वह भोर में तीन बजे घर पहुंचे और बाहर ही सो गए। भोर में ही पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पर फायरिंग कर दिया। एक गोली प्रधान की गर्दन और कान को छीलते हुए निकल गई। जबकि दूसरी कनपटी में जा घुसी। फायर की आवाज सुन परिवार के सदस्यों के साथ बगल में सो रही प्रधान की मां सोमरी देवी की नींद खुल गई। मां ने बताया कि उन्होंने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों की मानें तो बदमाश दो की संख्या में थे। एक ने प्रधान को गोली मारी, जबकि दूसरा बाईक पर बैठा रहा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट चुकी थी। परिजन प्रधान को लेकर सदर अस्पताल पहुुंचे। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ नगर आलोक जायसवाल, थानाध्यक्ष सरायलखंसी प्रदीप मिश्र, थानाध्यक्ष रानीपुुर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डाग स्क्वायड के प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed