फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डिक्की खोलकर उचक्कों ने 50 हजार उड़ाए

डिक्की खोलकर उचक्कों ने 50 हजार उड़ाए

Mon, 14 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
डिक्की खोलकर उचक्कों ने 50 हजार उड़ाए
कोपागंज। स्थानीय थाना से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित भातकोल मोड पर सोमवार को की शाम चार बजे उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रेख 50 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया। पुलिस उचक्कों का पता लगा रही है। थाना क्षेत्र के पारा मुबारकपुर गांव निवासी दिवाकर राम पुत्र राम उग्रह का गांव में मकान बन रहा है। दिवाकर बाइक से सोमवार को कसबे के एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकाला। बैंक से रुपये निकालने के बाद उसे बाइक की डिक्की में रखकर दिवाकर घर जा रहा था। भातकोल मोड़ पर पहुंचकर उसने बाइक खड़ी कर दिया और पान खाने के लिए एक दुकान पर गया। कुछ देर बाद जब पान खाकर लौटा तो बाइक की डिक्की खुली देख चौंका। बाइक की डिक्की से रुपये गायब देेख उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना पुलिस को फोन से दी और लिखित तहरीर भी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर पूछताछ किया लेकिन उचक्के तब तक पुलिस की पहुंच से बाहर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed