{"_id":"5b4798b74f1c1b18308b5e15","slug":"121531418807-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी मजिस्ट्रेट ने एएसओ कोपागंज को किया तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीटी मजिस्ट्रेट ने एएसओ कोपागंज को किया तलब
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपने पति की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला का मामला गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान में लिया। जहां मामले की जानकारी की सत्यता परखने के लिए कोपागंज एसओ को तलब किया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना गांव निवासी चंदा देवी पत्नी स्व.प्रमोद कुमार अपने पति प्रमोद कुमार की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रट पर भूख हड़ताल कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने 12 जुलाई को एफआईआर के लिए महिला का अनशन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। जिसको संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट हंसनाथ द्वारा गुरुवार को कोपागंज एसओ को तलब करते हुए मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। बताते चलें कि महिला का आरोप है उसके पति प्रमोद को थाना क्षेत्र के सोड़सर गांव निवासी आलोक राय पुत्र राजकिशोर राय 28 दिसंबर 2017 को अपने साथ मजदूरी कराने की बात कहकर ले गए थे। वहां चोरी का आरोप लगाकर प्रमोद से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीते नौ जनवरी को उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने आलोक राय के विरुद्ध कोपागंज थाना में तहरीर दी। लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए उसे शासकीय कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप में केस दर्ज करने की धमकी दे रही हैं। विधवा ने भूख हड़ताल पर जाने से पहले इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।