फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जी वयनामे में और आठ पर केस

फर्जी वयनामे में और आठ पर केस

Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी वयनामे में और आठ पर केस
घोसी तहसील क्षेत्र के बसारथपुर गांव में स्थित एक व्यक्ति की जमीन पर फर्जी बैनामा करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दीपक राय पुत्र अनिल राय की तहरीर पर आठ और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके पूर्व इस मामले में 13 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इन्हें मिलाकर इस फर्जी बैनामे में दीपक राय की तहरीर पर आरोपी वृजेश चक्रवती, सूरज, अतुल, प्रमोद यादव, शिव प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, आजमगढ़ की पानमती देवी पत्नी भृगु नाथ यादव, पुनीता पत्नी विनोद वर्मा और सरिता यादव पत्नी रविन्द्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार बसारथपुर गाव निवासी विनोद यादव का काफी अरसे से गांव आना जाना नहीं है, उनकी जमीन को फर्जी अभिलेख के आधार पर बैनामा किया गया था। इस मामले के खुलासा होने पर दीपक राय ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब तक 21 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि कूट रचित दस्तावेज के आधार पर किए गए वैनामे में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed