फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   असलहों की तस्करी पुलिस के लिए चुनौती

असलहों की तस्करी पुलिस के लिए चुनौती

Mon, 24 Dec 2018 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
असलहों की तस्करी पुलिस के लिए चुनौती
जनपद में असलहा तस्करों का नेटवर्क मजबूत है। तस्करों का नेटवर्क आसपास के जिलों से लेकर बिहार प्रांत तक है। ऐसे में नजदीक आ रहे लोकसभा चुनाव से इनकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। तस्कर इन असलहों को पडोसी जिलों तक सप्लाई करने की अपनी मुहिम में जुट गए हैं। यह एक संयोग है कि इधर पुलिस की स्वाट टीमों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। परिणाम है कि हाल के दिनों में पुलिस ने असलहा तस्करों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी संख्या में असलहे बरामद करने पर सफलता पाई है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के देवारांचल में वैसे तो अवैध शराब का कारोबार काफी होता है। लेकिन अब असलहों के कारोबार में इस क्षेत्र के तस्करों का नाम सामने आ रहा है। इसी क्षेत्र के दो असलहा तस्कर और इस क्षेत्र से सटे उभांव थाना क्षेत्र के एक युवक का राइफल, पिस्टल, तीन बंदूकों और आठ तमंचों के साथ देवारा के दुरूह इलाकों से होकर देवरिया की ओर जाते पकडा जाना यह साबित करने के लिए काफी है कि इन तस्करों की सक्रियता अचानक नहीं बढ़ गई है। इसी प्रकार सरायलखंसी थाना की पुलिस ने दो असलहा तस्करों को कई असलहों के साथ पकड़ चुकी है। रानीपुर थाने की पुलिस भी दो महीने पूर्व तीन तस्करों को छह असलहों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि अभी भी बहुत से से ऐसे असलहा तस्कर हैं जो पुलिस की पकड में नहीं आ रहे हैं ओर ये अपनी मुहिम को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं। वैसे भी आम चुनावों को देखते हुए इन असलहों से अशांति पैदा करने की कोशिशें हो सकती हैं। ऐसा पुलिस अधिकारी ही शंका जता रहे हैं। पुलिस को और भी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि असलहा तस्करों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर कार्रवाई करने की हिदायत सभी थाना प्रभारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed