{"_id":"5c1fb9e1bdec2256f87b2d38","slug":"111545583073-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पर गिफ्ट भेजना शिक्षक को पड़ा मंहगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थ-डे पर गिफ्ट भेजना शिक्षक को पड़ा मंहगा
विज्ञापन
मऊ। शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक को छात्रा को उसके बर्थ डे पर विश करना भारी पड़ा। शिक्षक के द्वारा भेजे गए गिफ्ट और मैसेज को पढ़कर नाराज हुए परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। विद्यालय की बदनामी न हो इसके लिए स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक को छुड़ाया और विद्यालय लाकर प्रबंधक ने भी शिक्षक की पिटाई कर उसे नौकरी से निकाल दिया।
विद्यालय सरायलखंसी थाना क्षेत्र में है, विद्यालय के एक शिक्षक ने कक्षा नौ में प़ढ़ने वाली छात्रा को उसके बर्थ-डे पर मोबाइल पर मैसेज भेजकर विश किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब टिचर ने छात्रा को गिफ्ट भेज दिया। परिवार के लोग जब गिफ्ट के तह में गए तो उन्हें मैसेज की भी जानकारी हुई। नाराज परिजनों ने बहाना कर शिक्षक को घर बुलवाया और जमकर पीटा। फिर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिए।
जानकारी होने पर विद्यालय प्रबंधक थाने पहुंचे और विद्यालय का नाम खराब न हो इसके लिए मान मनौव्व्ल कर मामला रफा दफा कराया। चर्चा है कि मामला खत्म करने के लिए एक दारोगा ने मोटी रकम भी काटी। उधर, विद्यालय पहुंचकर प्रबंधक ने शिक्षक की पिटाई कर उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया। दरोगा ने बताया कि शिक्षक मधुबन थाना क्षेत्र का निवासी था। सरालखंसी थाने की पुलिस को इस घटना की जानकारी ही नहीं थी।