{"_id":"5bc4d36fbdec22699172505e","slug":"111539625839-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप आजमगढ़ से ही पीछे लग गए थे बाइक सवार लुुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअप आजमगढ़ से ही पीछे लग गए थे बाइक सवार लुुटेरे
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सिधारी के शारदा चौक पर स्थित एक एटीएम से बायोमेट्रिक इंजीनियर ने 26 हजार रुपये निकाला और बाइक से अपने घर के लिए चल दिया। वहीं से बदमाश इंजीनियर के पीछे लग गए लेकिन रोड पर भीड़ भाड़ रहने के चलते मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख अहमदपुर मड़ईयां गांव के पास उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
इंजीनियर जवाहिर पुत्र शिवगोविंद हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का निवासी है। वह आजमगढ़ के मड़या मुहल्ला स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में बायोमैट्रिक इंजीनियर पद पर कार्यरत है। ड्यूटी पूरी कर रात साढ़े सात बजे वह शारदा तिराहे पर स्थित एटीएम पहुचा ओर 26 हजार रुपये निकाले। जवाहिर को एटीएम से रुपये निकालते वहां खड़े बदमाश देख रहे थे। उन्होनें बाइक सवार का पीछा किया। सवा आठ बजे जवाहिर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेखअहमदपुर मड़या गांव के पास पहुंचा तभी सुनसान इलाका देख बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे से आतंकित कर रुपए, मोबाइल और बाइक लूट कर फरार हो गए। हतप्रभ जवाहिर ने शोर मचाया जिस पर भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित इंजीनियर से पूछताछ कर जानकारी लिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वैसे पुलिस के हाथ अभी तक कुछ खास सुराग नहीं लगा है। सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।