फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक को पीटा, फायरिंग कर फरार

युवक को पीटा, फायरिंग कर फरार

Mon, 09 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
युवक को पीटा, फायरिंग कर फरार
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूंगमास में सार्वजनिक पोखरी पाटे जाने के विरोध के लिए गांव वालों से हस्ताक्षर कराने से नाराज दबंगों ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने जब दबंगों को दौड़ाया तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक को सीएचसी भेजवाया जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस न 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मूंगमास में आराजी नंबर 627 राजस्व अभिलेख में पोखरी दर्ज है। आरोप है कि पोखरी को गांव के ही राजेन्द्र राय आदि द्वारा तीन दिन पूर्व रात में पाट कर जेसीवी से नीव खोद दीवार जोड़ी जा रही थी। गांव निवासी अधिवक्ता धनंजय राय ने उसी रात जिलाधिकारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर पहुँंची पुलिस ने अवैध अतिक्रमण को रोकवाया। वावजूद इसके पोखरी पर कब्जा जारी था। रविवार की सुबह गांव के सुनील राय पुत्र पारस राय पोखरे पर हो रहे कब्जे को रोकवाने के लिए डीएम को लिखे गए प्रार्थनापत्र पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा रहे थे। इसकी जानकारी हुई तो दूसरे पक्ष के लोग सुनील के घर में घुस कर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने गए प्रशांत राय पुत्र सुरेश राय को मारापीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र राय, प्रकाश राय और राजनाथ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घायल प्रशांत राय को सीएचसी भेजवाया। वहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के राजेंद्र राय ने धनंजय सहित आठ लोगो के विरुद्ध तहरीर दी जबकि उधर घायल प्रशांत राय ने पुलिस को तीन व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार का कहना है कि फायरिंग का आरोप झूठा है, दोनों तरफ से मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने लिया होता संज्ञान तो नहीं होती घटना: कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास में तीन दिनों से चल रहे सार्वजानिक पोखरे पर अतिक्रमण की शिकायत को अफसरों ने गंभीरता से लिया होता रविवार को होने वाली मारपीट की घटना नहीं होती। एक तरफ भू माफियाओं के विरुद्ध प्रदेश सरकार अभियान चला रही है और दूसरी तरफ ऐसी घटनाओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। धनंजय राय ने मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी घोसी, तहसीलदार सहित कोपागंज पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण रोकने की गुहार लगाई थी। लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने संभवत: किसी दबाव में आकर इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed