फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हाई कोर्ट के आदेश जेसीबी चलाकर पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण

हाई कोर्ट के आदेश जेसीबी चलाकर पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाई कोर्ट के आदेश जेसीबी चलाकर पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण
मधुबन तहसील क्षेत्र के गुलौरी कला गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन गांव के पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने पहुंचा। प्रशासन के द्वारा ले जाई गई जेसीबी ने पोखरी पर बने मकानों को पलभर में ढहा दिया। इस दौरान जिनके मकान ढहाए गए वो अवाक होकर देखते रहें।
विज्ञापन

बताते चले गुलौरी कला गांव निवासी मोती यादव ,दिनेश यादव ,चंद्रपति ,जितेंद्र ,कृपाल आदि गांव के पोखरे पर अवैध अतिक्रमण किए थे। धीरे धीरे सभी ने वहां पर मकान का निर्माण करा लिया। ग्रामीणो ने इस अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए तहसील प्रशासन से कई बार गुहार लगाया, लेकिन ग्रामीणों की गुहार स्थानीय तहसील प्रशासन ने हल्के में लेकर अनसुना कर दिया। इस दौरान गऌंव के लोगों ने इस संबंध में हाईकोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद सार्वजनिक पोखरी से अतिक्रमण हटाने काआदेश जारी किया। साथ ही पोखरे को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को तहसील प्रशासन तहसीलदार सुबाष यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रशासन साथ लेकर गए जेसीबी से पोखरी पर अवैध अतिक्रमण करके बनाए गए मकानों को ढहा दिया। इस दौरान तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक मनीराम, अशोक सिंह, रामपाल सिंह और उपनिरीक्षक विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें। प्रशासन के इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed