फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भूमि विवाद में मारपीट,तीन मासूम समेत छह घायल

भूमि विवाद में मारपीट,तीन मासूम समेत छह घायल

Wed, 27 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट,तीन मासूम समेत छह घायल
थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से तीन मासूम बच्चों के साथ छह लोग गंभीररूप से घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बनकटा गांव निवासी नागेश्वर चौहान और लालबहादुर उर्फ अरविंद के बीच अरसे से जमीनी विवाद चलता है। इसको लेकर सोमवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा के साथ ईंट-पत्थर चले। इस घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दुर्गविजय ने डायल100 पुलिस को देना चाहा, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने मोबाइल फोन को पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने थाने में आकर सूचना दी। इस खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष से नागेश्वर चौहान (60) पुत्र गया, दुर्गविजय चौहान (32) पुत्र नागेश्वर, रूक्मिणी देवी (30) पत्नी दुर्गविजय, सत्यम (10), सुन्दरम (08), कु. संजना (06) लहुलूहान हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के कितने लोग घायल है इसका पता नही चल सका। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का डाक्टरी मुआयना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में कराया। तहरीर के अनुसार पुलिस ने लालबहादुर उर्फ अरविंद, प्रभावती देवी व ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed