फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पति सास ससुर सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

पति सास ससुर सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 20 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पति सास ससुर सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस
मधुबन। थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी पुत्री के पति, सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता की ससुराल बिहार प्रांत के रोहतास जनपद के कोराकट थाना क्षेत्र का है। मामला वहीं का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी राजेंद्र मिश्र की पुत्री पूनम की शादी 23 मई 2005 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बिहार प्रांत के रोहतास जनपद के थाना कोराकट गोड़गी के कुशी गांव निवासी खुशराम तिवारी पुत्र रामकृष्ण तिवारी के साथ हुई है। आरोप लगाया कि घर में कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन कुछ दिन बाद पूनम को उसके ससुराल वाले दहेज में बाइक, कूलर, फ्रिज, टीवी सहित कई सामानों की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर पूनम को उसके पिता 09 मार्च को अपने घर कतकौली ले आये। लेकिन फिर काफी जद्दोजहद के बाद पूनम अपने ससुराल गई। लेकिन उसके बाद भी उसके ससुराल वालों में कोई सुधार नहीं आया। पूनम की ससुराल से लगभग दस किलोमीटर दूर रहने वाले एक रिश्तेदार ने राजेंद्र मिश्र को सूचना दिया कि पूनम को उसके ससुराल वालों ने मारा पीटा है। सूचना पाने के बाद राजेंद्र परेशान हो गए। काफी प्रयास के बाद भी पूनम की कोई सूचना नहीं मिली। इसी बीच 19 अप्रैल की शाम को पूनम के ससुराल वाले उसे नन्दौर बाजार के पास छोड़कर भाग गए। घायलावस्था में पूनम किसी तरह घर पहुंची और ससुराल वालों के द्वारा मारने पीटने और जान से मार देने की धमकी देने की बात बताई। पूनम के पिता ने देर शाम थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने, जान से मारने आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed