फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crime and criminal are to be charged: SP

अपराध और अपराधी पर लगाना है नकेल : एसपी

Sun, 23 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crime and criminal are to be charged: SP
मऊ में पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर। ? - फोटो : MAU
मऊ। पुलिस लाइन में रविवार को नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की अध्यक्षता में पहली अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपराध की समीक्षा करने के बाद एसपी ने मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना है। इसके लिए सभी तैयार रहें। एसपी ने मतहतों को अपराध नियंत्रण करने के टिप्स भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में नवागत एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सबसे पहले तो मतहतों की बातों को सुना, इसके बाद थानेवार अपराध की समीक्षा किया। समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज ने सभी को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत आरोपियों की संपत्ति की शत प्रतिशत जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन प्रगति से उन्हे अवगत कराए।
विज्ञापन

छोटी या बड़ी घटना होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचे, इसके अलावा पुलिस उपमहानिदेशक की तरफ से चलाए जा रहें 06 बिन्दु पर मातहातों को कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी ने जिले में टॉप-10 अपराधी की सूची तैयार करने और उनके विरुद्घ निरोधात्मक कार्यवाही करने का आदेश दिया। बोले थाना सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट 02 दिनों के अंदर खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले वर्ष 2019 के लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। बोले संक्रिय अपराधियों पर गैगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। बोले कोविड-19 के रोकथाम और प्रत्येक थाना 07 दिवस के अन्दर गैंगों को चिन्हित कर एक-एक गैंग का पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed