फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cricketer Sarfaraz hounerd

क्रिकेटर सरफराज का हुआ सम्मान

Fri, 05 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Sarfaraz hounerd
आईपीएल खिलाड़ी सरफराज खान और उनकी मां तबस्सुम बानो को नगरपालिका प्रांगण में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पालिका प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने उन्हें गुलदस्ता और उनकी मां को शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने आईपीएल क्रिकेटर सरफराज खान को कम उम्र से ही अच्छे प्रदर्शन व उनके छोटे भाई मुशीर खान की मलयेशिया में आयोजित जूनियर क्रिकेट मुकाबलों मेें अच्छा खेलने पर मुबारकबाद दी। दोनों के पिता और उन्हें क्रिकेट की कोचिंग देने के लिए नौशाद अहमद की तारीफ की।
विज्ञापन



पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने सरफराज अहमद की प्रशंसा की। कहा कि सरफराज अहमद ने आईपीएल में और मुशीर खान ने मलयेशिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कहा कि सरफराज खान ने वर्ष 2012 में हेरी शील्ड मुकाबले में मुंबई में खेलते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ते हुए 439 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में  नौशाद अहमद ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए इरादा मजबूत और कठिन  परिश्रम की जरूरत है। मेरे दोनों बच्चे रोजाना आठ से दस घंटे प्रेक्टिस करते हैं। कहा कि महाराष्ट्र जैसे प्रदेश में स्थान बनाना एक बड़ी चुनौती थी।  मगर हमने गरीबी में ही हर चुनौती को स्वीकार किया। यहां राजनारायण  प्रसाद, मुस्तफा चमन, जमील सेठ, अमरेंद्र, क्रिकेट कोच शाहिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed