फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CPI protests against the demand for private documents.

Mau News: निजी दस्तावेज मांगने के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन

Sun, 30 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
CPI protests against the demand for private documents.
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता। संवाद
मऊ। वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर निजी दस्तावेज मांगे जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) पर बिना लिखित आदेश के निजी जानकारी जुटाने और दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। भाकपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 15 अगस्त के बाद, विशेष रूप से 17 अगस्त की रात से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंच रही है।
विज्ञापन

उनसे निजी दस्तावेज उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि एलआईयू के लोग भी फोन कर व्यक्तिगत दस्तावेज मांग रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस या पूर्व सूचना के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जा रही है। दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दबाव और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं के अनुसार आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रतियां, वंशावली समेत अन्य निजी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है और कानून का शासन सर्वोपरि है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान कर विरोध की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर बिना वैधानिक आधार के निजी दस्तावेज मांगे जाने पर रोक लगाने और संबंधित मामलों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed