{"_id":"adc5fca446e815884e772c64a1f22402","slug":"cpi-ml-paralyze-obama-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने फूंका ओबामा का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने फूंका ओबामा का पुतला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में मुंशीपुरा बेलाल मसजिद के पास अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसेन ओबामा का पुतला फूंका। इस कार्यक्रम में माले का साथ जनवादी किसान सभा, मूवमेंट फार राइट्स और एसयूसीआई(सी) के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलानंद पांडेय ने कहा कि दुनिया के देशों में लोकतंत्र को सर्वाधिक खतरा पहुंचाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को देश के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाना राष्ट्रीय गौरव का अपमान है।
विनोद सिंह और बसंत कुमार ने अमेरिकी नीतियों को वैश्विक मंदी का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अपनी नीतियों को थोपने के लिए वह किसी भी स्तर तक जा सकता है। डा. त्रिभुवन शर्मा, रजनीश भारती, राजेश, साधू यादव, शमीम, करीम, शकील, अरशद बड़क और इसरार आदि मौजूद रहे।