फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cow buffalo died due to fire in shanty, goods worth thousands destroyed

मड़ई में आग लगने से गाय भैंस मरीं

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cow buffalo died due to fire in shanty, goods worth thousands destroyed
कोपागंज के अब्बुपुर में मड़ई में लगी आग के बाद धू-धू कर जलती मड़ई।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बूपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए सुलगाई गई आग की चपेट में आने से रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एक गाय,एक भैंस जलकर मर गईं और मड़ई में रखे हजारों के सामान जलकर राख हो गए। क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बूपुर निवासी जयहिंद पुत्र चन्दर ने बृहस्पतिवार की शाम जानवरों को धुंआ करने के लिए अपनी मड़ई से कुछ दूर आग सुलगाया था। बाद में अचानक आग की लपट ऊंची होकर मड़ई तक जा पहुंची और मड़ई देखते ही देखते धू धू कर जलने लगी। मड़ई में आग लगी देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर आग बुझाने में लग गए। लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक एक गाय और एक भैंस जलकर मर गईं। इसके साथ ही मड़ई में रखा धान,और हजारों रुपयों के अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed