फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corruption case against ANM and ASHA worker

एएनएम और आशा कार्यकर्ता पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Sun, 09 Oct 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Corruption case against ANM and ASHA worker
मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम और आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रसव में परिजनों से धन वसूलने और कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित एएनएम और आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कराया है साथ ही दोनों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। यहां पर तैनात एएनएम पूनम यादव द्वारा विगत 14 अगस्त को क्षेत्र के बंदी घाट निवासी एक महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात का वजन मात्र 1.5 किलोग्राम था। एएनएम और आशा कार्यकर्ता निशा द्वारा नवजात शिशु को जिला अस्पताल भेजने की जगह सीएचसी के समीप ही संचालित एक अवैध अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के इलाज के नाम पर महिला के परिजनों से 21 हजार रुपये वसूल किया गया। आरोप है कि एएनएम ने मुफ्त सरकारी प्रसव के बाद भी महिला के परिजनों से 35 सौ रुपये ले लिया गया जो नियम विरुद्ध है। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर से जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिलने पर रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश कुमार अग्रवाल ने एएनएम और आशा कार्यकर्ती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही दोनों महिला कर्मियों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed