फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

कोरोना कहने पर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

Tue, 19 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसो गांव में नोयडा से आए एक व्यक्ति को कोरोना कहने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसो गांव निवासी सुरेंद्र राजभर पुत्र मुकेश जो कि बीते दिन ही नोयडा से गांव लौटा है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह घर से निकलकर कही जा रहा था। इसीबीच गांव के जयप्रकाश तथा अश्वनी ने उससे बाहर से आने पर टिप्पणी करते हुए कोरोना तो न होने की बात कही। जो कि सुरेंद्र को नागवर गुजरी, इसी बात को विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से सुरेंद्र और बीच बचाव करने आई उसकी बेटी नीलम, सलोनी घायल हो गई।जबकि दूसरे पक्ष से जयप्रकाश तथा अश्वनी घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed