फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Control room will be active 24 hours during the festival: DM

त्योहार पर 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम : डीएम

Tue, 10 Oct 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Control room will be active 24 hours during the festival: DM
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि, दशहरा, मूर्ति विसर्जन एवं भरत मिलाप के मद्देनजर सुरक्षा और अ्रन्य व्यवस्थाओं को लेकर जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सुरक्षा की मकसद से बनाया गया कंट्रोल रूप 24 घंटे सक्रिय रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से इस दौरान सक्रियता बरतने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने सलाहाबाद मोड़ से कंधेरी व बरलाई से पूराघाट मार्ग की मरम्मत कराने, सदर चौक से संस्कृत पाठशाला तक खुले एवं जर्जर बिजली के तारों को बदलने, अष्टमी एवं नवमी के दिन अग्निशमन विभाग को पूरी तरह तैयार रहने, मुख्य नालों के अलावा गली की नालियों की टूटी पटिया बदलने, विशेष साफ-सफाई करने, सूअर एवं खच्चरों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षित स्थलों पर रखने, अष्टमी एवं नवमी के दिन भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित करने, जिला चिकित्सालय में आकस्मिक सेवाएं जारी रखने, डॉक्टर की तैनाती एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मूर्ति विसर्जन एवं जुलूस वाले रास्तों पर खुले में मांस की दुकानों को बंद करने और बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए वहां पर जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती हो। छुट्टा मवेशियों को सुरक्षित स्थलों पर रखवाने व अधिशासी अभियंता को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान शरारती तत्वों, अफवाह फैलाने वालों एवं किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पंडालो में विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्युत तारों के नीचे पंडाल स्थापित न करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ सुशील लाल श्रीवास्तव, एएसपी महेश कुमार अत्री एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed