{"_id":"5b3137834f1c1bed778b5f86","slug":"construction-of-electric-sub-station-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू
mau
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सब स्टेश्ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के काछीकला गांव में प्रस्तावित 33 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। विद्युत उपकेंद्र में मशीनों के लगने के साथ ही खंभे भी गड़ने शुरू हो गए हैं। जल्द ही इस विद्युत उपकेंद्र का लाभ नगरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा। इस सब स्टेशन का संचालन होने से कोपागंज क़स्बा सहित आसपास के गांवों को लो बोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।
कोपागंज नगर पंचायत तथा आस-पास के गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए सपा शासनकाल में स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत काछीकला गांव में विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत किया गया था। विद्युत उपकेंद्र की लागत 4.25 करोड़ अनुमानित की गई थी। इसके बाद सब स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक द्वारा 22 अगस्त 2015 को किया गया था। शिलान्यास के साथ ही विवादों में घिर जाने के कारण तीन वर्ष बाद कार्य शुरू नहीं हो सका।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सांसद तथा जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी के प्रयासों से सबस्टेशन का कार्य फ़रवरी 2018 में शुरू हुआ। इसके बन जाने से कोपागंज क़स्बा तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या दूर होगी।