फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   conscious Voters will be rewarded

नवाजे जाएंगे जागरूक मतदाता

Tue, 19 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
conscious Voters will be rewarded
 नगर पालिका ने जनपद के 10 वरिष्ठतम जागरूक मतदाताओं को सम्मानित करने का फैसला लिया है। पालिका के कांफ्रेंस हाल में मदारिस-ए-अरबिया के जिम्मेदारों व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



 आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर शाही कटरे के सहन में एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 बजे से आरंभ होगा। इसमें सम्मान के साथ ही 10 नए मतदाताओं को मतदाता पहचान-पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस बाबत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने बताया कि 25 जनवरी को ही दो बजे से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नगर पालिका के तत्वावधान में एक मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, बाल रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 9 बजे रात से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी-विजय प्रताप यादव, अधिशासी अधिकारी-विद्यासागर यादव, सभासदगण-फैज अहमद, जहीर सेराज, मंजूर अहमद, इकबाल अहमद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. जमाली, मदारिस-ए-अरबिया के जिम्मेदारान-मौलवी अब्दुल हमीद, मौलवी सुफियान अहमद, मौलवी शहनवाज अहमद, मौलवी शरीफुल्लाह, मौलवी  रफीक अहमद, मौलवी  नूरुलऐन, मौलवी  सरफराल अहमद फैजी, मोलवी ओबैदुल्लाह, मौलवी  अजी जुर्रहमान, मौलवी  अनीसुर्रहमान आदि बैठक में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed