{"_id":"5eecfffa8ebc3e42fb10a552","slug":"congress-burnt-effigy-of-chinese-president-in-protest-against-china-mau-news-vns531107284","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के विरोध में कांग्रेस ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के विरोध में कांग्रेस ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/मधुबन / अमिला (मऊ)। लद्दाख के गलवान में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से बीस भारतीय सैनिकों की हत्या कर दिए जाने से नाराज मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति जिन पिंग का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने चीन के विरोध में नारेबाजी किया और चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर भारतीय सेना के शहीदों को नमन किया। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि चीन हमेशा से भारत के साथ धोखा किया है। कहा कि बातचीत के लिए गए भारतीय निहत्थे सैनिको को घेरकर मारे जाने की जितनी निंदा किया जाए वह कम है। इस दौरान छोटेलाल, बीरेंद्र कुशवाहा बिकायल प्रसाद, पप्पू खां, शाहआलम कुरैशी, काशी नाथ तिवारी, सलतु राम ऐनुल मुजफ्फर आदि मौजूद थे।
मधुबन: डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी पी जी कालेज में लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों में हुए झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में तथा उनके आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कालेज के प्रबन्धक राष्ट्र कुंवर सिंह ने किया। पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि चीनी सामान का पूरे भारतवर्ष से उपयोग करके चीन की बहुत बडी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रवीण कुवंर सिंह, आनंद सिंह, अजय पाण्डेय, बिनोद मौजूद रहे। उधर अमिला कसबे के हनुमान मंदिर पर झारखंडेय राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय के नेतृत्व मे युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर विशाल चौरसिया, हिमांशु राय, विक्कू राय, सर्वेश त्रिपाठी, श्रवन कनौजिया, रितेश राय, आकाश राव,सरफराज खान आदि रहे।
हियुवा ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के दरगाह मुख्य चौक पर हियुवा के त्रिशूल गुप्ता एवं एवीबीपी के हरिओम शर्मा के नेतृत्व में दरगाह के मुख्य चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। प्रदर्शन कारियों ने क्षेत्र के लोगों से चीन के बनें सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। चीनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतला दहन करने वालों ने मोहन गुप्ता, त्रिशूल गुप्ता, हरिओम शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, नीरज मौर्य, सत्येंद्र मौर्य, पूर्वान्चल यादव, अनुज यादव, उत्कर्ष, नीरज राजवंशी, रोहित मौर्य, बजरंगी वर्मा, मनोज, प्रद्युम्न, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस जनों ने की चीन की कायराना हरकत की निंदा
घोसी। कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को घोसी नगर के नरोखर पोखरे पर भारत,चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की याद में वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान खान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा की देश के चीन सीमा पर शहीद हुये सभी सैनिकों को शत शत नमन है। यह चीन की कायरता पूर्ण हरकत है। राजमंगल यादव ने कहा कि चीन की यह हरकत कायराना है। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और सेना के साथ खड़ी है। इसको लेकर हर भारतीय के मन मे चीन के प्रति गुस्सा है। कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री को देश को विश्वास में लेने और सीमाओं की सुरक्षा का भरोसा देने की जरूरत है। बैठक में मनोज सिंह, स्वामीनाथ राय, सम्पत मौर्य, काजी चंदू सेराज, राशिद, संतोष यादव आदि रहे।
कोपागंज में भी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस और गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को बृहस्पतिवार की देर शाम फैजुल्लाहपुर में कैंडल मार्च निकाल तथा दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने चीन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए चीन के राष्ट्रपति सी. जिनपिंग का पुतला फूंकते हुए चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प किया। साथ ही साथ केंद्र सरकार से 20 सैनिकों के सर के बदले 200 चीनी सैनिको के सर की मांग की है। इस अवसर पर रविंद्र वर्मा, रत्नेश राय, रोशन विश्वकर्मा, आलोक, पिंटू, अंकुश, आदर्श राय, अमन, शुभम, राजन, दुर्गेश आदि लोग मौजूद रहे।
फतेहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार मधुबन कस्बा के शहीद स्मारक स्थल पर बृहस्पतिवार की देर शाम दीप प्रज्जवलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर रामचंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, पवन बरनवाल, गोपाल गोड़, विजय गुप्ता, राजू कन्नौजिया, हरिओम बागी, उमशंकर जायसवाल, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।