फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conductor did not come, five buses were cancelled, passengers kept wandering

Mau News: कंडक्टर नहीं आए निरस्त हुई पांच बसें, भटकते रहे यात्री

Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Conductor did not come, five buses were cancelled, passengers kept wandering
रोडवेज बसों में कंडक्टरों की कमी से मऊ डिपो को राजस्व का नुकसान हो रहा है। परिचालकों की कमी से कई रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह छह से आठ बजे तक परिचालकों के नहीं आने से पांच बसों को अचानक निरस्त करना पड़ा। उधर यात्री बसों के इंतजार में काफी दर तक रोजवेज परिसर में भटकते रहे। इस बीच यात्रियों को ये सूचना देने वाला कोई कर्मचारी नहीं दिख रहा था। पूछताछ केंद्र तो खुला था लेकिन कुर्सी खाली थी। दूसरी डिपो की बसों के आने पर यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। सबसे अधिक परेशानी आजमगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी। मऊ डिपो के बेड़े में 51 बसें 12 रूटों पर चलती हैं। लेकिन कंडक्टरों की कमी से इन दिनों 10 से अधिक बसें रोजाना वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। मऊ डिपो की बसों को चलाने के लिए 74 कंडक्टरों को तैनात किया गया है। इनमें 53 संविदा और 21 नियमित हैं। पांच आउटसोर्सिंग परिचालकों को लेकर ये संख्या 79 हो जाती है। लेकिन मानदेय नहीं मिलने के कारण आउटसोर्सिंग के परिचालक नहीं आते हैं। 51 बसों को चलाने के लिए परिचालकों की संख्या 2.8 गुना होनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में बसों की तुलना में परिचालकों की संख्या दोगुनी भी नहीं है। 74 परिचालकों में से 10 से 15 तो किसी न किसी कारण से छुट्टी पर रहते हैं। जिससे सभी बसों का नियमित संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज प्रशासन के पसीने छूटने वाले हैं। शनिवार सुबह आजमगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रामनरेश, अफसाना, गोविंद और सलीम ने बताया कि वो बीते 30 मिनट से रोडवेज परिसर में आकर बैठे हैं। लेकिन कोई बस आजमगढ़ नहीं जा रही है। पहले तो कई बार इसी समय वो मऊ डिपो की बसों से ही आजमगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन आज बसें नहीं जा रही हैं। वहीं राजीव कुमार, रामदेव राम, राम जनम ने बताया कि वो सुबह छह बजे से आजमगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 40 मिनट बीत गया कोई बस नहीं निकल रही है। पूछताछ केंद्र की कुर्सी खाली है, कोई बताने वाला भी नहीं है कि बस कब जाएगी, कौन सी बस जएगी। कुछ देर बाद दूसरी डिपो की बस आने पर यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन

एआरएम मऊ हरिशंकर पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ रूट पर बसों की कमी नहीं है। मऊ डिपो की कोई भी बस निरस्त नहीं हुई है। सुबह सभी बसें अपने निर्धारित समय पर अपने अपने रूटों पर रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed