फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Composite School Barenda won the Kabaddi competition for primary and junior level boys.

Mau News: प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालकों की कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय बरेंदा ने मारी बाजी

Fri, 14 Nov 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Composite School Barenda won the Kabaddi competition for primary and junior level boys.
मरदह। शिक्षा क्षेत्र के बीरबलपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय बरेंदा के परिसर में शुक्रवार को हुई। प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालकों की कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय बरेंदा ने बाजी मार ली। प्राथमिक स्तर की बालिकाओं में प्राथमिक विद्यालय बिहरा और जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरेंदा अव्वल रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गुलाल सराय के आलोक राजभर एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जसौली की खुशबू सबसे आगे रही। 100 मीटर में प्राथमिक विद्यालय गुलालसराय के उत्कर्ष राव, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बरेंदा की रिया राजभर प्रथम, 200 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जसौली के विहान कुमार एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बिहरा की गोल्डी गोंड प्रथम स्थान पर रही। बालकों की 400 मीटर दौड़ में गुजेश राजभर एवं बालिका वर्ग में अंजू राजभर, जूनियर स्तर के बालकों की 100 मीटर में चंदन एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बरेंदा की पूजा राजभर पहले स्थान पर रही। बालकों की 200 मीटर में प्राथमिक विद्यालय गुलाल सराय के नितेश, बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की नंदिनी, बालकों और बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गुलाल सराय के अर्जित सिंह एवं संध्या ने बाजी मारी। इस मौके पर नोडल सुरेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश यादव, चंद्रजीत प्रसाद, रामअवध यादव आदि उपस्थित थे। मरदह न्याय पंचायत की प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी में मरदह की टीम प्रथम रही। उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में यशवंत राजभर पहले, 200 मीटर में राजरतन संगम, 400 एवं 600 मीटर में राजवीर कुमार ने मरदह के लिए प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर में गुड़िया, 200 मीटर में पूजा, 400 मीटर में शिल्पा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालकों की ऊंची कूद में राजरतन संगम, बालिका वर्ग में वैष्णवी मद्धेशिया, बालकों के गोला फेंक में राजवीर कुमार, बालिका वर्ग में शिल्पा राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, बृजेश यादव, सत्यवती मौर्या, रविंद्र मौर्या, रजनी सिंह, पुष्पा चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह, रानी दूबे आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed