{"_id":"6a4ff3ea7af4f68f0a0ea04a","slug":"commuters-face-trouble-due-to-waterlogging-on-nine-roads-including-the-shamshabad-datauli-route-mau-news-c-295-1-mau1002-148310-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शमशाबाद-दतौली मार्ग सहित नौ सड़कों पर जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शमशाबाद-दतौली मार्ग सहित नौ सड़कों पर जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
बरसात में शमशाबाद दतौली मार्ग पर जल जमाव से आवागमन में हो रही परेशानी।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के नौ लिंक मार्ग इन दिनों गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुके हैं। बरसात से पहले मरम्मत न होने पर यहां आवागमन में परेशानी बढ़ सकती है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने के बाद कई लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे।
कुछ मार्गों की मरम्मत हुई, लेकिन अधिकांश सड़कें आज भी बदहाल हैं। घटिया निर्माण के कारण कई सड़कें समय से पहले ही उखड़ गई हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी करहां-पलिया, शमशाबाद-दतौली-मंडूसरा-मठिया, शमशाबाद-भांटीकला अंडरपास, टड़वा-सौसरवां-घरोहिया, सद्धोपुर-बड़ी देवरिया, गद्दोपुर-घुटमा-करहां, करहां मील-माहपुर, दरौरा-नई बाजार और भतड़ी गांव को जोड़ने वाले मार्गों पर हो रही है।
सूखे में धूल-गिट्टी और गड्ढे परेशान करते हैं, जबकि बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। कपड़े खराब होना रोज की बात है। सबसे खराब स्थिति जमुई करहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है।
विज्ञापन
मुख्य भवन से सड़क की दूरी सिर्फ 100 से 200 मीटर है। बरसात में एंबुलेंस और मरीजों को कीचड़ पार कर जाना पड़ता है। सामान्य दिनों में भी सड़क किनारे झाड़ी, घास और सरपट खूब आती है, जिससे विषैले जानवर-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है।
क्षेत्र के नागेंद्र सिंह, रवि सरोज, रामजीत यादव, देवंती देवी, धीरेंद्र खरवार, राजकुमार चौहान, चंद्रशेखर भारती, अविनाश सिंह, संतोष सिंह मिंटू आदि का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं और मरीजों को आवागमन में परेशानी होगी।
कोट-- -
क्षेत्र की खराब सड़कों का संज्ञान लेकर मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। -अर्चना अग्निहोत्री
एसडीएम, मुहम्मदाबाद गोहना

कोट